Jalandhar News: मोहिंदर भगत ने वार्ड 44 की गलियों का नव-निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat Launches New Construction Works in Ward 44
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 44 के विभिन्न इलाकों में गलियों के नव-निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया। इस परियोजना के तहत तेज मोहन नगर, संत नगर, उत्तम सिंह नगर, भार्गव नगर तथा बस्ती शेख की गलियों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी।

शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि राज्य सरकार शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और सुगम आवागमन उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में वार्ड 44 में गलियों के निर्माण कार्य को शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Cabinet Minister Mohinder Bhagat
Cabinet Minister Mohinder Bhagat

निर्माण कार्य को शुरू किया

उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मौके पर पार्षद राज कुमार राजू, शिव भगत, गौरव जंग, नारायण शर्मा, जोगिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सरकार और मंत्री का आभार व्यक्त किया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *