Jalandhar News: 10 लाख से पंजपीर कॉलोनी में पानी की पाइपें डालने के कार्य का शुभारंभ

Daily Samvad
3 Min Read
Work on Laying Water Pipelines in Panjpir Colony
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर की ओर से शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों के तहत पंजपीर कॉलोनी, लेदर कांप्लेक्स रोड़ में नई पानी की पाइपलाइन डालने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) तथा मेयर वनीत धीर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लगभग 10 लाख रुपए खर्च आएंगे

इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 को केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया, जिसके तहत क्षेत्र में पुरानी और जर्जर पाइपों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल मिल सके। इस मौके पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार शहरों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि हर घर तक साफ और पर्याप्त पानी पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जालंधर के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पंजपीर कॉलोनी में शुरू किया गया यह कार्य भी उसी दिशा में एक अहम कदम है। जिस पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च आएंगे।

ये रहे मौजूद

उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है और हम इसे पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, वार्ड पार्षद गुरमीत सिंह घुम्मन,काला प्रधान, विकास द्राविड़ और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। सभी ने इस विकास कार्य की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इससे क्षेत्र में जीवन स्तर बेहतर होगा और लोगों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *