Punjab News: शहर में कबाड़ दुकान में जोरदार धमाका, एक कर्मचारी की मौत

लुधियाना में मंगलवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Daily Samvad
2 Min Read
Ludhiana Scrap Shop Blast
Highlights
  • लुधियाना में स्क्रैप की छंटाई के दौरान हादसा
  • आग में संदिग्ध वस्तु डालते ही ब्लास्ट
  • एक की जान गई, दूसरा घायल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज सुबह एक कबाड़ की दुकान में हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, लुधियाना (Ludhiana) की ये घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। धमाके के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 60 वर्षीय बाबा फूल पासवान का इलाज जारी है और वह फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

died
died

CCTV पूरी घटना कैद

पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें धमाके की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दुकान में काम कर रहे दो कर्मचारी स्क्रैप निकालने के लिए आग जला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कोई अज्ञात वस्तु आग में फेंकी, जिसके गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की सूचना मिलते ही लाडोवाल थाना के एसएचओ अमृतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *