Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के 9 मामलों में 10 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
vigilance Bureau arrested news
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के तहत मार्च माह के दौरान 9 अलग-अलग ट्रैप मामलों में 9 सरकारी अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है।

punjab vigilance bureau
punjab vigilance bureau

आपराधिक मामले दर्ज किए

प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 19 विजिलेंस मामलों से संबंधित आरोपपत्र पेश किए हैं। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच करने के लिए 2 विजिलेंस इंक्वायरी भी दर्ज की गईं और एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रवक्ता ने आगे कहा कि 34 आरोपियों के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 26 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इस संबंध में अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न सक्षम अदालतों ने पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर और लड़े गए रिश्वतखोरी के 4 मामलों का फैसला सुनाया, जिसमें पांच व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए चार साल से पांच साल की कैद और 5,000 रुपये से 30,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *