Jalandhar News: जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कारोबारी मंजीत सिंह सेठी के पुत्र इंदरप्रीत सेठी का कनाडा में निधन

स्वर्गीय इंदरप्रीत सिंह सेठी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही जालंधर में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने सेठी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

Daily Samvad
2 Min Read
Inderpreet Sethi
Highlights
  • इंदरप्रीत सिंह सेठी का कनाडा में आकस्मिक निधन
  • 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ कनाडा में रह रहे थे
  • अचानक हुई घटना से परिवार और परिचित गहरे सदमे में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/कनाडा। Jalandhar Nrws: जालंधर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब के जाने-माने कारोबारी मंजीत सिंह सेठी (Manjit Singh Sethi) को गहरा सदमा लगा है। उनके 37 वर्षीय पुत्र इंदरप्रीत सिंह सेठी का कनाडा में आकस्मिक निधन हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के इंदरप्रीत सिंह सेठी पिछले करीब 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ कनाडा (Canada) में रह रहे थे और वहीं एक दफ्तर में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनका निधन हो गया। इस अचानक हुई घटना से परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं।

पूरणीय क्षति पर दुख जताया

स्वर्गीय इंदरप्रीत सिंह सेठी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही जालंधर में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने सेठी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और इस अपूरणीय क्षति पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी है कि इंदरप्रीत सिंह सेठी के पार्थिव शरीर को जल्द ही कनाडा से जालंधर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और लोग परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दे रहे हैं। डेली संवाद टीम की इंदरप्रीत सिंह सेठी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करती है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि सेठी परिवार को इस दुख की घड़ी में मनोबल प्रदान करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *