Punjab News: भाजपा पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, पति-पत्नी के बीच झगड़े में सुलह कराने पहुंचे, पति को पीटा

लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि इसके बाद मुकेश खत्री ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका साथी बंटी खत्री भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उसकी पगड़ी उतार दी और उसके बाल खींचे।

Daily Samvad
3 Min Read
FIR
Highlights
  • लुधियाना के प्रेम नगर इलाके में घटना
  • भाजपा के एक पार्षद और साथी पर एफआईआऱ
  • पगड़ी उतारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में पति-पत्नी के बीच बचाव को लेकर भाजपा पार्षद को महंगा पड़ गया। दरअसल भाजपा पार्षद पर एक व्यक्ति को पीटने का आरोप लगा है। यही नहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) के प्रेम नगर इलाके में भाजपा के एक पार्षद और उसके साथी पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी मायके चली गई

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह ने थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताये के लड़के मोहन सिंह के बेटे सुरिंदर सिंह की पत्नी किसी कारणवश नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिवार के सदस्य उसे वापस लाने के लिए 22 अप्रैल 2026 को जाने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायत में बताया गया कि 21 अप्रैल की सुबह लक्ष्मण सिंह अपने भाई के घर इस संबंध में सलाह-मशविरा कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी और भाजपा पार्षद मुकेश खत्री वहां पहुंच गया। आरोप है कि वह नशे की हालत में था और उसने कहा कि वे चाहे जितनी कोशिश कर लें, महिला वापस नहीं आएगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

Ludhiana BJP Councillor Assault Case
Ludhiana BJP Councillor Assault Case

मारपीट शुरू कर दी

लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि इसके बाद मुकेश खत्री ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका साथी बंटी खत्री भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उसकी पगड़ी उतार दी और उसके बाल खींचे। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकेश खत्री और बंटी खत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *