Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी, येलो अलर्ट के साथ लू और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 अप्रैल को लगातार दो दिनों के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए 24 और 25 अप्रैल को येलो हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • पंजाब-चंडीगढ़ में पारा 42.9°C तक पहुंचा
  • 24-25 अप्रैल के लिए येलो हीटवेव अलर्ट जारी
  • 26 अप्रैल से मौसम बदलेगा, आंधी-बारिश के आसार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन का तापमान पहली बार 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, आज (23 अप्रैल) मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 अप्रैल को लगातार दो दिनों के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए 24 और 25 अप्रैल को येलो हीटवेव अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट पंजाब के आठ जिलों के लिए जारी किया गया है, जिनमें फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब में येलो अलर्ट जारी

इसके बाद पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे मौसम की स्थिति और खराब हो जाएगी। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब में सबसे गर्म स्थान फरीदकोट रहा, जहां तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.0 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 38.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 41.0 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का में 39.5 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और रूपनगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *