डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School Timing: पंजाब (Punjab) में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। झुलसा देने वाली गर्मी और तेज हवाएं स्कूली बच्चों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो रही हैं, जिनमें सरकारी स्कूलों के छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए, विद्यालय शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के आधार पर, स्कूलों को सुबह की सभा और कक्षाओं के दौरान बच्चों को लू लगने से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया है।
सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक
वहीं कई सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसे देखते हुए, अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने स्कूल के समय में तत्काल बदलाव की मांग की है। उनका सुझाव है कि स्कूल का समय सुबह 7 बजे से बढ़ाकर 11 बजे तक कर दिया जाए, क्योंकि इसके बाद गर्मी असहनीय हो जाती है और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में लग रहे लंबे-लंबे बिजली के कटों ने क्लासरूम को भट्टी बना दिया है। यहां निजी और सरकारी स्कूलों के बीच का अंतर साफ दिखाई देता है। निजी स्कूलों में जैनरेटर और भारी-भरकम इन्वर्टर की सुविधा होने के कारण बच्चों को कुछ राहत मिल जाती है लेकिन अधिकतर सरकारी स्कूलों में जैनरेटर न होने के कारण बच्चे उमस और पसीने में तपने को मजबूर हैं।










