Punjab: पंजाब में कल शाम को होगा ब्लैकआउट! सभी जिलों के डीसी ने दिए सख्त आदेश, मोमबत्ती और टार्च जलाने पर भी रोक, जाने वजह

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह केवल एक अभ्यास है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट भी कराए जाएंगे।

Daily Samvad
3 Min Read
blackout mock drill
Highlights
  • कई हिस्सों में एक बार फिर से ब्लैकआउट होगा
  • 24 अप्रैल को राज्यभर में व्यापक मॉक ड्रिल
  • सभी जिलों में चिन्हित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Blackout in Punjab: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से ब्लैकआउट होगा। इससे पहले आपरेशन सिंदूर के समय ब्लैकआउट हुआ था। पंजाब में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 24 अप्रैल को राज्यभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में यह अभ्यास केंद्र सरकार के Ministry of Home Affairs के निर्देशों पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सिविल डिफेंस सिस्टम को मजबूत करना और किसी भी संभावित संकट के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

15 मिनट का ब्लैकआउट

इस मॉक ड्रिल के तहत रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट रखा जाएगा। इस दौरान सभी जिलों में चिन्हित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी और लोगों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। खास बात यह है कि ब्लैकआउट के दौरान जनरेटर और टॉर्च के उपयोग पर भी रोक रहेगी, ताकि वास्तविक परिस्थितियों जैसा माहौल तैयार किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ड्रिल की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल से होगी, जिसमें लगभग 2 मिनट तक हाई-लो पिच के सायरन बजाए जाएंगे। इसके बाद संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर द्वारा तय इलाकों में सिम्युलेटेड ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। अभ्यास के अंत में “ऑल क्लियर” सिग्नल दिया जाएगा, जिसके तहत लगातार 2 मिनट तक हाई पिच सायरन बजेगा, जो खतरा टलने का संकेत होगा।

घबराने की जरूरत नहीं

इस दौरान फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन, सर्च एंड रेस्क्यू, फर्स्ट एड, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और ट्रैफिक व भीड़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों की रिहर्सल करेंगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ काम कर सकें।

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह केवल एक अभ्यास है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट भी कराए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मई 2025 में भी इसी तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, जिससे आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत किया गया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *