Jalandhar News: जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत Sunflag को नगर निगम ने भेजा नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

तीन दिन के अंदर अगर इमारत मालिक द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका तो उक्त इमारत को सील करने के साथ साथ डिमोलेशन भी किया जा सकता है। एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी रविंदर कुमार ने कहा है कि अवैध निर्माण किसी भी स्थित में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।

Daily Samvad
2 Min Read
illegal building Notice
Highlights
  • नई बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की जा रही है
  • एटीपी रविंदर कुमार ने नोटिस जारी किया
  • तीन दिन में इमारत का नक्शा, सीएलयू और दस्तावेज तलब
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के इंडस्ट्रियल इलाके में अवैध निर्माण के मामले को उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। सोढ़ल मंदिर के आगे पुलिस थाना-1 के पास लीडर फैक्ट्री के सामने सनफ्लैग (Sunflag) के मालिक द्वारा चार मंजिला कमर्शियल इमारत के अवैध निर्माण को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार,  जालंधर (Jalandhar) के इंडस्ट्रियल इलाके में जिस स्थान पर पहले पुरानी दुकानें मौजूद थीं, उन्हें तोड़कर अब नई बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। इसे लेकर डेली संवाद ने खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एमटीपी मेहरबान सिंह के आदेश पर एटीपी रविंदर कुमार ने नोटिस जारी किया है।

illegal building Notice News
illegal building Notice News

नक्शा, सीएलयू और दस्तावेज तलब

इंडस्ट्रियल इलाके में यह कामर्शियल निर्माण बिना उचित मंजूरी और नक्शा पास कराए किया जा रहा है, जिससे सरकार को नक्शा फीस और सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) चार्जेज के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। नगर निगम ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में संबंधित इमारत का नक्शा, सीएलयू और दस्तावेज तलब किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

तीन दिन के अंदर अगर इमारत मालिक द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका तो उक्त इमारत को सील करने के साथ साथ डिमोलेशन भी किया जा सकता है। एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी रविंदर कुमार ने कहा है कि अवैध निर्माण किसी भी स्थित में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।





















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *