डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले है जिसमें कई लोग घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के रिहायशी इलाका ऋषि नगर में 2 पक्षों में जबरदस्त हंगामा हुआ है। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। मौके पर लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए।
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना
वहीं ये पूरी घटना पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर और गोली चलाई गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए एक गिरफ्तार कर लिया है वह अन्य तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।











