Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Bihar: बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार, CM सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग

    Bihar: बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार, CM सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग

    Daily SamvadBy Daily Samvad7 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Bihar: बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार, CM सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग
    Bihar CM Samrat Choudhary Cabinet Expansion LIVE Updates
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, पटना। Bihar Cabinet Expansion News: बिहार (Bihar) में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया गया। राजधानी पटना (Patna) के ऐतिहासिक गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस विस्तार के साथ राज्य की राजनीति में नए समीकरण और कई नए चेहरे सामने आए हैं।

    बिहार (Bihar) की नई कैबिनेट में भाजपा के 15, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के 1 मंत्री शामिल किए गए हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद अब बिहार सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है।

    Nishant Kumar Bihar Cabinet
    Nishant Kumar Bihar Cabinet

    विभागों का बंटवारा

    शपथ ग्रहण के तुरंत बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने गृह विभाग समेत कुल 6 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं बिहार (Bihar) की राजनीति में पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार (Nishant Kumar) को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निशांत फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्हें महत्वपूर्ण विभाग मिलने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) को वित्त विभाग सौंपा गया है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) जल संसाधन विभाग संभालेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिक्षा विभाग पहली बार भाजपा के हिस्से में आया है और इसकी कमान मिथिलेश तिवारी को सौंपी गई है।

    Samrat Choudhary CM Bihar
    Samrat Choudhary CM Bihar

    इन मंत्रियों ने ली शपथ

    श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी ने मंत्री पद की शपथ ली।

    इनके अलावा केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार एवं दीपक प्रकाश ने मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

    8 नए चेहरे

    इस बार बिहार (Bihar) कैबिनेट में कुल 8 नए चेहरों को जगह मिली है। इनमें निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी और श्वेता कुमारी जैसे नाम शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया है।

    करीब 25 मिनट तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने पांच-पांच के समूह में शपथ ली। पहले चरण में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने शपथ ग्रहण की।

    PM Narendra Modi
    PM Narendra Modi

    PM मोदी की मौजूदगी

    समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र रही। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री ने नितीश कुमार (Nitish Kumar) को अपने पास बुलाया और दोनों नेताओं के बीच मंच पर गर्मजोशी से मुलाकात हुई। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर बातचीत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    हालांकि समारोह के दौरान प्रोटोकॉल को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सीधे राष्ट्रगान से की गई, जबकि परंपरा के अनुसार पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाना चाहिए था। दूसरी ओर, दो बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।



















    Related posts:

    1. West Bengal News: विधायक के PA की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली दहशत
    2. Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 
    3. Punjab News: पंजाब के 700 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार, केंद्र सरकार रोज पंजाब विरोधी फैसले ले रही: मुख्यमंत्री
    4. Haryana News: सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में गौशालाओं को करोड़ों का चारा अनुदान वितरित किया
    Bihar Cabinet Expansion Bihar Government Bihar News Bihar Politics BJP Cabinet Ministers Deputy CM Gandhi Maidan JDU Narendra Modi Nishant Kumar Nitish Kumar Patna News Political Update Samrat Choudhary कैबिनेट मंत्री गांधी मैदान जदयू डिप्टी सीएम नरेंद्र मोदी निशांत कुमार नीतीश कुमार पटना न्यूज बिहार कैबिनेट विस्तार बिहार राजनीति बिहार समाचार बिहार सरकार भाजपा राजनीतिक अपडेट सम्राट चौधरी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब के 700 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार, केंद्र सरकार रोज पंजाब विरोधी फैसले ले रही: मुख्यमंत्री
    Next Article Punjab News: कोटकपूरा में बेअदबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के समर्थन में भारी जनसमूह उमड़ा
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: कोटकपूरा में बेअदबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के समर्थन में भारी जनसमूह उमड़ा

    7 May, 2026

    Punjab News: पंजाब के 700 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार, केंद्र सरकार रोज पंजाब विरोधी फैसले ले रही: मुख्यमंत्री

    7 May, 2026

    Jalandhar News: जालंधर पहुंची ‘शुक्राना यात्रा’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों का धन्यवाद किया

    7 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब के 700 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार, केंद्र सरकार रोज पंजाब विरोधी फैसले ले रही: मुख्यमंत्री

    By Mansi Jaiswal7 May, 20260

    Jalandhar News: जालंधर पहुंची ‘शुक्राना यात्रा’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों का धन्यवाद किया

    Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनने पर परमात्मा का शुक्राना किया

    Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़े ट्रांसफर लिस्ट

    St Soldier News: सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों को मिला रु50,000 का एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.