Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Trending
    • Jalandhar: जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार, CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार
    • West Bengal News: विधायक के PA की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली दहशत
    • Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान
    • Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते BDPO को रंगे हाथ किया काबू
    • Punjab News: अमृतसर में NCC गतिविधियाँ संचालित, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह
    • Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 
    • Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा–एन इनिशिएटिव के तहत ‘शेपिंग टुमॉरो’ कार्यशाला से छात्रों को किया सशक्त
    • Jalandhar News: जालंधर के Sarvodya Hospital फ्राड केस में SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार, 9 मई को होगी अगली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Daily Samvad
    Subscribe
    Thursday, May 7
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home»देश»West Bengal News: विधायक के PA की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली दहशत

    West Bengal News: विधायक के PA की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली दहशत

    Daily SamvadBy Daily Samvad7 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    West Bengal News: विधायक के PA की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली दहशत
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, कोलकाता। West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी को चुनावी शिकस्त देने वाले भाजपा नेता और राज्य के नए मुख्यमंत्री के चेहरे सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मध्यमग्राम (Madhyamgram) में सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ को गोली मारी गई। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है। भाजपा ने घटना के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हाथ होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    स्कॉर्पियो का पीछा किया

    जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की है। चंद्रनाथ रथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी में यात्रा कर रहे थे और ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। वाहन में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार ने पीछे से आकर स्कॉर्पियो का पीछा किया और फिर अचानक उसके सामने आकर रास्ता रोक दिया। इसके तुरंत बाद बाइक सवार एक हमलावर वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    बताया जा रहा है कि हमलावर ने करीब पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से चार गोलियां चंद्रनाथ रथ को लगीं। दो गोलियां उनके सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गईं, जबकि एक गोली पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में स्कॉर्पियो चालक और पीछे बैठे एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    सूत्रों के मुताबिक, हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के समय सुवेंदु अधिकारी वाहन में मौजूद नहीं थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    इस वारदात के करीब एक घंटे बाद बसीरहाट (Basirhat) इलाके में भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय पर भी फायरिंग की घटना सामने आई। देर रात करीब 12:30 बजे हुए इस हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पश्चिम बंगाल में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तक राजनीतिक हिंसा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन भाजपा और दो TMC से जुड़े बताए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं TMC ने भाजपा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

    भारी पुलिस बल तैनात

    घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















    Related posts:

    1. West Bengal Election Results Live: बंगाल की रूझानों में BJP को पूर्ण बहुमत, CM ममता बनर्जी अपनी सीट से चल रही हैं पीछे
    2. West Bengal Election Result: मतगणना के बीच ममता बनर्जी बोलीं- आखिरी राउंड के बाद टीएमसी ही जीतेगी
    3. West Bengal Election Result: ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, चार जगहों पर झड़पें, केंद्रीय बलों का लाठीचार्ज
    4. Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 
    Basirhat Firing BJP BJP Leader PA Murder BJP Worker Attack Breaking News Chandranath Rath Election Violence Kolkata News Madhyamgram North 24 Parganas Political Violence Suvendu Adhikari TMC West Bengal West Bengal News कोलकाता न्यूज चंद्रनाथ रथ चुनावी हिंसा टीएमसी नॉर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल समाचार बशीरहाट फायरिंग ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा भाजपा कार्यकर्ता हमला भाजपा नेता पीए हत्या मध्यमग्राम राजनीतिक हिंसा सुवेंदु अधिकारी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान
    Next Article Jalandhar: जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार, CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Jalandhar: जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार, CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार

    7 May, 2026

    Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान

    6 May, 2026

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते BDPO को रंगे हाथ किया काबू

    6 May, 2026
    पंजाब

    Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान

    By Mansi Jaiswal6 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेते BDPO को रंगे हाथ किया काबू

    Punjab News: अमृतसर में NCC गतिविधियाँ संचालित, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह

    Haryana: हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब के CM मान के बयान पर साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब में हर घटना के लिए AAP जिम्मेदार’ 

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा–एन इनिशिएटिव के तहत ‘शेपिंग टुमॉरो’ कार्यशाला से छात्रों को किया सशक्त

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • Code of ethics
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    • Technical Support
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.