Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - राजनीति - Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

    Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

    Daily SamvadBy Daily Samvad8 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!
    Bhupesh Baghel
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Congress Election Strategy Meeting News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने पंजाब (Punjab) में होने वाले नगर निगम (Municipal Corporation) और अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में 9 मई को चंडीगढ़ में पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है।

    बैठक में पंजाब (Punjab) कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके अलावा पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में पंजाब (Punjab) के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    Congress
    Congress

    जल्द ही चुनाव कार्यक्रम

    पंजाब (Punjab) में जल्द ही नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है और राज्य चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी ने आठ नगर निगमों, 65 नगर काउंसिल और 16 नगर पंचायतों के विभिन्न हलकों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। कई पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व मंत्रियों को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके।

    Election
    Election

    विधानसभा चुनाव होंगे

    राजनीतिक जानकारों के मुताबिक ये चुनाव सभी दलों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इसके बाद सीधे विधानसभा चुनाव होंगे। यही वजह है कि कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल भी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। अकाली दल की भी शुक्रवार को अहम बैठक प्रस्तावित है।

    उधर कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू कर दिए हैं। हाल ही में धर्मशाला में जिला प्रधानों की ट्रेनिंग आयोजित की गई, जिसमें बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर विशेष फोकस किया गया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और के.सी. वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस अब आने वाले दिनों में पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियां और तेज करने की तैयारी में है।



















    Related posts:

    1. Jalandhar News: जालंधर पहुंची ‘शुक्राना यात्रा’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों का धन्यवाद किया
    2. Jalandhar News: जालंधर के Sarvodya Hospital फ्राड केस में SIT की रिपोर्ट का इंतज़ार, 9 मई को होगी अगली सुनवाई
    3. Ludhiana News: नगर निगम में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर MLA के PA ने ठगे 1.70 लाख रुपए, FIR दर्ज
    4. Jalandhar: जालंधर ब्लास्ट: “अगर पापा का फोन न आता तो शायद मैं जिंदा न होता”, हिरासत से छूटे युवक ने सुनाई BSF हेडक्वार्टर के बाहर की पूरी कहानी
    Amarinder Singh Raja Warring Bhupesh Baghel Chandigarh Meeting Congress Strategy municipal elections Partap singh bajwa Punjab Congress Punjab News Punjab Politics Rahul Gandhi अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कांग्रेस रणनीति चंडीगढ़ बैठक नगर निगम चुनाव पंजाब कांग्रेस पंजाब राजनीति पंजाब समाचार प्रताप सिंह बाजवा भूपेश बघेल राहुल गांधी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar: जालंधर ब्लास्ट: “अगर पापा का फोन न आता तो शायद मैं जिंदा न होता”, हिरासत से छूटे युवक ने सुनाई BSF हेडक्वार्टर के बाहर की पूरी कहानी
    Next Article Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिली राहत, शुक्रवार से मौसम रहेगा शुष्क; तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    US Visa: अमेरिका में स्टूडेंट वीजा नियमों में बड़ा बदलाव, मास्टर्स और पीएचडी छात्रों की पढ़ाई पर पड़ेगा असर

    8 May, 2026

    America News: अमेरिका में झील में डूबने से पंजाबी युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

    8 May, 2026

    Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    8 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    बिज़नेस

    Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By Muskaan Dogra8 May, 20260

    Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग

    Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

    Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिली राहत, शुक्रवार से मौसम रहेगा शुष्क; तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

    Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.