Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - राजनीति - Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग

    Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग

    Daily SamvadBy Daily Samvad8 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग
    Actor Vijay news Update
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, तमिलनाडु। Tamil Nadu Political Crisis: तमिलनाडु में राजनीतिक हालात एक बार फिर गरमा गए हैं। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने बड़ा राजनीतिक धमाका करते हुए चेतावनी दी है कि अगर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) या ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) सरकार बनाने की कोशिश करती हैं तो पार्टी के सभी 108 विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

    तमिलनाडु (Tamil Nadu) की टीवीके ने आरोप लगाया है कि राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद उन्हें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि डीएमके और एआईएडीएमके मिलकर उन्हें सत्ता से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

    118 विधायकों के समर्थन पत्र पेश करो

    इस बीच राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने टीवीके से 118 विधायकों के समर्थन पत्र पेश करने को कहा है। राज्यपाल ने फिलहाल टीवीके को सरकार बनाने का दावा पेश करने की अनुमति नहीं दी है, जिससे सियासी तनाव और बढ़ गया है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    टीवीके को फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला हुआ है और पार्टी अन्य छोटे दलों से भी बातचीत कर रही है। सूत्रों के अनुसार, टीवीके अदालत जाने की तैयारी भी कर रही है।

    चार अहम प्रस्ताव पारित

    वहीं डीएमके ने अपनी बैठक में चार अहम प्रस्ताव पारित किए हैं और पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन को आपातकालीन निर्णय लेने का अधिकार दे दिया गया है। पार्टी के भीतर वैकल्पिक राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा चल रही है, जिसमें डीएमके के बाहरी समर्थन से एआईएडीएमके नेता ई. पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

    हालांकि इस संभावित गठबंधन को लेकर पार्टी के भीतर असहमति भी सामने आ रही है। एआईएडीएमके ने फिलहाल “प्रतीक्षा करो और देखो” की नीति अपनाई है। पलानीस्वामी ने साफ कहा है कि टीवीके के साथ कोई संबंध नहीं है और विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी किसी भी बात का सवाल नहीं उठता।

    विपक्षी दलों में नाराजगी

    राज्यपाल के फैसले को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने राज्यपाल से संविधान के अनुसार निर्णय लेने की अपील की है। वहीं थोल थिरुमावलवन और अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने भी टीवीके के समर्थन में बयान दिए हैं।

    थिरुमावलवन ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और टीवीके के संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने और बहुमत साबित करने का अवसर तुरंत दिया जाए। फिलहाल तमिलनाडु की राजनीति में हालात तेजी से बदल रहे हैं और सभी दल अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं।



















    Related posts:

    1. Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!
    2. West Bengal News: विधायक के PA की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली दहशत
    3. Haryana News: सरकार दहेज प्रथा के खिलाफ चलाएगी राज्यव्यापी जागरूकता अभियान
    4. Holiday News: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, जानिए कितने दिनों तक रहेंगे बंद
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHaryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार
    Next Article Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    US Visa: अमेरिका में स्टूडेंट वीजा नियमों में बड़ा बदलाव, मास्टर्स और पीएचडी छात्रों की पढ़ाई पर पड़ेगा असर

    8 May, 2026

    America News: अमेरिका में झील में डूबने से पंजाबी युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

    8 May, 2026

    Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    8 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    बिज़नेस

    Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By Muskaan Dogra8 May, 20260

    Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग

    Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

    Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से मिली राहत, शुक्रवार से मौसम रहेगा शुष्क; तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

    Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.