Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - मनोरंजन - 4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री

    4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal8 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री
    Aamir Khan Gives Green Signal To '4 Idiots'
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, मुंबई। 4 Idiots: भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और कल्ट फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब लगभग मुहर लग गई है।

    अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने खुद इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि रैंचो, फरहान और राजू की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। इंडस्ट्री में इस फिल्म को फिलहाल ‘4 इडियट्स’ के नाम से चर्चा मिल रही है और इसे आने वाले वर्षों की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल माना जा रहा है।

    Aamir Khan
    Aamir Khan

    आमिर खान फिर बनेंगे रैंचो

    जानकारी के अनुसार निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी ने कहानी पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी पहली फिल्म के अंत के करीब 10 से 15 साल बाद की होगी। इस बार कहानी में दिखाया जाएगा कि जिंदगी में सफलता हासिल करने के बाद भी रैंचो, फरहान और राजू नई चुनौतियों से कैसे जूझते हैं और बदलते दौर की शिक्षा व्यवस्था से उनका टकराव किस तरह होता है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    सूत्रों के मुताबिक आमिर खान कहानी का नरेशन सुन चुके हैं और उन्होंने इसे “बेहद अतरंगी और भावनात्मक” बताया है। फिल्म में इस बार आधुनिक शिक्षा प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल दौर के बढ़ते दबाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सकता है। कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमेगी कि तकनीक की अंधी दौड़ में इंसानी भावनाएं और रचनात्मकता कहीं पीछे तो नहीं छूट रही।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    विकी कौशल निभा सकते हैं अहम किरदार

    फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अभिनेता विकी कौशल भी इस सीक्वल का हिस्सा बन सकते हैं। राजकुमार हिरानी के साथ ‘संजू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके विकी को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है।

    बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार एक नया और फ्रेश एंगल लेकर आएगा, जो कहानी को और दिलचस्प बनाएगा। सूत्रों की मानें तो आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विकी कौशल के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कई दौर की मीटिंग्स हो चुकी हैं। विकी ने मौखिक रूप से फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

    बदलते एजुकेशन सिस्टम पर आधारित होगी कहानी

    वहीं आर. माधवन और शरमन जोशी की वापसी को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि तीनों पुराने दोस्त एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।



















    Related posts:

    1. DIPS News: “सपनों के रंग, डिप्स आईएमटी के संग” गतिविधि का आयोजन
    2. Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनने पर परमात्मा का शुक्राना किया
    3. Punjab News: पंजाब के 700 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार, केंद्र सरकार रोज पंजाब विरोधी फैसले ले रही: मुख्यमंत्री
    4. Jalandhar News: जालंधर पहुंची ‘शुक्राना यात्रा’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों का धन्यवाद किया
    3 Idiots 4 Idiots 4 Idiots Film 4 इडियट्स Aamir Khan AI Entertainment News Green Signal आधुनिक शिक्षा प्रणाली आमिर खान एंट्री कहानी विकी कौशल
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSt Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन
    Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, अमित शाह ने की घोषणा, कल होगा शपथ ग्रहण

    8 May, 2026

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन

    8 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन

    8 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    मनोरंजन

    4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री

    By Mansi Jaiswal8 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन

    Punjab News: पंजाब में फर्जी बिलिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, लुधियाना स्थित फर्म का डायरेक्टर गिरफ्तार

    Punjab News: मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 5000 से अधिक दिल के मरीजों की बचाई गई जान

    Punjab News: पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, पिता-पुत्री के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की मौत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.