डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक दिल दहला देने वाले हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूटर पर सवार एक पिता और बेटी अचानक एक रोलर के नीचे कुचल दिया जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा (Bathinda) की गणेशा बस्ती गली नंबर 9 में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ जा रहा था। एक घर के बाहर बने रैंप पर थोड़ी बजरी बिखरी होने के कारण स्कूटी अचानक स्लिप हो गई। इससे पिता-पुत्री दोनों सड़क के बीच गिर गए।
सिर फटने से दर्दनाक मौत
इसी दाैरान गली में सड़क बना रहा रोड रोलर पिता-पुत्री के ऊपर से गुजर गया। स्कूटी चालक का सिर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्ची भी रोड रोलर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मृतक की पहचान विशाल गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी अफीम वाली गली बठिंडा और बच्ची की पहचान मन्नत (9) पुत्री विशाल गुप्ता के तौर पर हुई। बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।









