Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - एजुकेशन - St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra8 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग, जालंधर में मदर्स डेकार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर एवं ग्रुप स्टाफ सदस्यों की देखरेख में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, स्कूल प्रिंसिपल एवं सभी माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। समारोह का नाम भी मां को समर्पित करते हुए “वत्सल्य – एन् ओड टू मदर्स लव” रखा गया। इसका मुख्य उद्देश्य आज के विद्यार्थियों एवं युवाओं को मां के निस्वार्थ प्रेम के बारे में बताना था, जिसमें जन्म से लेकर स्कूल जीवन, कॉलेज जीवन और समूह जीवन तक मां की भूमिका को समझाया गया।

    बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के बाद उनकी माताओं ने भी डांस परफॉर्मेंस और मॉडलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि माताओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने “वत्सल्य – एन् ओड टू मदर्स लव” को बड़े उत्साह, प्रेम और कृतज्ञता के साथ मनाया। यह कार्यक्रम भावुक और हृदयस्पर्शी क्षणों से भरपूर रहा, जहां विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए नृत्य, संगीत एवं विशेष प्रस्तुतियां दीं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    कार्यक्रम में और आकर्षण तब जुड़ गया जब माताओं ने भी विभिन्न प्रस्तुतियों एवं आकर्षक मॉडलिंग राउंड में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी यादगार एवं आनंदमय बन गया। माताओं का आत्मविश्वास, गरिमा और प्रसन्नता सभी के लिए प्रेरणादायक रही। प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने सभी माताओं को समर्पित एक भावुक संबोधन दिया। उन्होंने माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग एवं शक्ति की सराहना करते हुए उन्हें हर बच्चे के जीवन की मार्गदर्शक रोशनी और सबसे मजबूत सहारा बताया।

    उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी के दिलों को छू लिया और इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। मॉडलिंग विजेताओं को विशेष सम्मान दिया गया, जिसमें सुपर मॉम – मिस कमलजीत कौर, ग्रेसफुल मॉम – मिस प्रियंका, डिग्निफाइड मॉम – मिस शेखा चोपड़ा, कूल मॉम – मिस वानी एवं नैचुरल ब्यूटी मॉम – मिस काजल शामिल रहीं। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी माताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों से कहा कि हम मां की अंतिम इच्छा को नहीं जानते, लेकिन आप अपनी मां की अंतिम आशा हैं।



















    Related posts:

    1. St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ने इंडस्ट्री-ओरिएंटेड नए कोर्सेज़ के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया एक और कदम
    2. St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य आयोजन
    3. St Soldier News: सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों को मिला रु50,000 का एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप
    4. Jalandhar News: जालंधर के नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
    Breaking News Jalandhar Hindi News Jalandhar News Latest News Mother's Day St Soldier St Soldier Hindi News St Soldier News St Soldier School
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब में फर्जी बिलिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, लुधियाना स्थित फर्म का डायरेक्टर गिरफ्तार
    Next Article 4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, अमित शाह ने की घोषणा, कल होगा शपथ ग्रहण

    8 May, 2026

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन

    8 May, 2026

    4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री

    8 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    मनोरंजन

    4 Idiots: राजकुमार हिरानी फिर लाएंगे ‘इडियट्स’ की दुनिया, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म; इस हीरो की हो सकती एंट्री

    By Mansi Jaiswal8 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन

    Punjab News: पंजाब में फर्जी बिलिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, लुधियाना स्थित फर्म का डायरेक्टर गिरफ्तार

    Punjab News: मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 5000 से अधिक दिल के मरीजों की बचाई गई जान

    Punjab News: पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, पिता-पुत्री के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की मौत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.