Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - उत्तर प्रदेश - UP News: गांव से सीधे बाजार, योगी सरकार के सहयोग और नई तकनीक से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी

    UP News: गांव से सीधे बाजार, योगी सरकार के सहयोग और नई तकनीक से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal9 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    UP News: गांव से सीधे बाजार, योगी सरकार के सहयोग और नई तकनीक से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी
    CM Yogi Adityanath
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश के गांवों में अब महिलाएं केवल घरेलू काम और पशुपालन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक टेक्नोलॉजी और संगठित दुग्ध व्यापार के जरिए सीधे बाजार से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की योजनाओं और प्रशिक्षण मॉडल का असर यह है कि केवल अवध क्षेत्र में दुग्ध कारोबार से 18 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

    योगी सरकार द्वारा तैयार किए गए पारदर्शी दुग्ध नेटवर्क के जरिए गांवों में कारोबार करने वालों को बिचौलियों से मुक्ति मिल गई है। अब दूध की गुणवत्ता जांच से लेकर भुगतान और बिक्री तक का पूरा हिसाब तकनीक के जरिए संचालित हो रहा है। मोबाइल एप और डिजिटल सिस्टम के माध्यम से महिलाएं गांव से ही सीधे बाजार व्यवस्था से जुड़ रही हैं।

    UP News: मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों को दी बधाई

    हाईटेक बन रहीं गांव की महिलाएं

    योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) बनने के बाद ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दुग्ध क्षेत्र में बड़े स्तर पर योजनाएं लागू की गईं। अवध क्षेत्र में सवा लाख से अधिक महिलाओं को आधुनिक दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता प्रबंधन और डिजिटल भुगतान प्रणाली का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    महिला स्वामित्व वाली सामर्थ्या मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी के जरिए महिलाओं को कारोबार में तमाम सुविधाएं मिलने लगी हैं। महिला दुग्ध उत्पादकों को हर दस दिन में सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाता है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और ग्रामीण महिलाओं का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

    बढ़ती आर्थिक ताकत और संगठित दुग्ध क्रांति का संकेत

    मात्र तीन वर्षों के भीतर सवा लाख से अधिक महिला सदस्य इस नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं। इनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग चार लाख लीटर से ज्यादा दूध का संग्रहण किया जा रहा है। यह आंकड़ा गांवों में महिलाओं की बढ़ती आर्थिक ताकत और संगठित दुग्ध क्रांति का संकेत माना जा रहा है।

    दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम दूध बिक्री, गुणवत्ता और भुगतान से जुड़ी सूचनाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे गांवों में पारंपरिक दुग्ध कारोबार अब आधुनिक व्यवसाय मॉडल में बदलता दिखाई दे रहा है।

    लखपति दीदी मॉडल से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

    महिला स्वयं सहायता समूहों और दुग्ध समितियों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। दुग्ध व्यापार से जुड़ी महिलाएं अब अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ गांवों में रोजगार सृजन का भी माध्यम बन रही हैं।

    योगी सरकार की योजना गांव स्तर पर ऐसे नेटवर्क को और विस्तारित करने की है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं तकनीक आधारित दुग्ध व्यापार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। योगी सरकार का यह मॉडल अब ग्रामीण महिला सशक्तीकरण और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बनता जा रहा है।



















    Related posts:

    1. UP News: सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी
    2. America News: अमेरिका में झील में डूबने से पंजाबी युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
    3. Punjab News: पंजाब भर में चलाया दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी
    4. Punjab News: शुक्राना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब में टेका माथा
    Market New Technology news Rural Women Self-Reliant UP Village Yogi Adityanath Yogi Government गांव ग्रामीण महिलाएं नई तकनीक बाजार योगी सरकार स्वावलंबी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP News: सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी
    Next Article UP News: सीएम योगी के विजन से आधुनिक बनाया जा रहा गोमती बैराज, मजबूत होगी राजधानी की पेयजल आपूर्ति
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Jalandhar News: ईडी अगर एक्शन न ले तो पंजाबियों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई पर AAP डाका डालती रहेगी- सुशील रिंकू 

    9 May, 2026

    UP News: अयोध्या में स्थापित हुआ जल जीवन मिशन का प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मिशन को मिल रहे प्रशिक्षित कारीगर

    9 May, 2026

    UP News: स्वस्थ मां, सुपोषित बचपन की मजबूत नींव बन रहे आंगनवाड़ी केंद्र

    9 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    उत्तर प्रदेश

    UP News: स्वस्थ मां, सुपोषित बचपन की मजबूत नींव बन रहे आंगनवाड़ी केंद्र

    By Mansi Jaiswal9 May, 20260

    UP News: सीएम योगी के विजन से आधुनिक बनाया जा रहा गोमती बैराज, मजबूत होगी राजधानी की पेयजल आपूर्ति

    UP News: गांव से सीधे बाजार, योगी सरकार के सहयोग और नई तकनीक से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी

    UP News: सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

    Punjab News: पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- सीएम भगवंत सिंह मान ने पीएम मोदी को दिया स्पष्ट संदेश

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.