Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब भर में चलाया दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी

    Punjab News: पंजाब भर में चलाया दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal8 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब भर में चलाया दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी
    milk sampling drive was conducted across Punjab
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफ.डी.ए.) पंजाब ने राज्य में दूध के नमूने लेने के लिए दो-दिवसीय अभियान चलाया। यह अभियान बुधवार और वीरवार को चलाया गया।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों और एफ.डी.ए. पंजाब के कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ की निगरानी में चलाया गया यह अभियान डेयरी सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित था। डॉ. बलबीर सिंह (Dr Balbir Singh) ने बताया कि राज्य भर में तड़के नाके लगाए गए थे, जिनके तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में डेयरी फार्मों, संग्रह केंद्रों, प्रोसेसिंग यूनिटों और खुदरा दुकानों से दूध के 200 नमूने लिए गए।

    Milk sampling drive was conducted across Punjab
    Milk sampling drive was conducted across Punjab

    राज्य भर में तड़के नाके लगाए गए

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एकत्र किए गए नमूनों को मिलावट, अशुद्धता और निर्धारित मानकों की पालना की जांच हेतु मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लेबोरेटरी में भेजा गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “यदि कोई भी फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफ.बी.ओ.) नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और खाद्य पदार्थों में मिलावट के किसी भी संदिग्ध मामले की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को देकर इस मिशन में अपना योगदान देने की अपील की। सप्लाई चेन से मिलावटी दूध को खत्म करके जनस्वास्थ्य की रक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सैंपलिंग अभियान एक सतत और मजबूत प्रवर्तन अभियान का हिस्सा है, जो आने वाले हफ्तों में ‘सेहतमंद और रंगला पंजाब’ सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा।

     

    योगदान देने

    Punjab Health and Family Welfare Minister Dr Balbir Singh
    Punjab Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir Singh

    की अपील की

    चौकसी के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कमिश्नर एफ.डी.ए. कंवलप्रीत बराड़ ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी न केवल कानून लागू कर रहे हैं बल्कि विक्रेताओं और डेयरी ऑपरेटरों को स्वच्छता, उचित संभाल और सही स्टोरेज प्रथाओं के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों की भलाई को ध्यान में रखते हुए डेयरी सेक्टर में उच्च मानकों को बनाए रखना बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पंजाब भर में फूड सेफ्टी प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए आने वाले हफ्तों में विभाग के चल रहे अभियान के हिस्से के रूप में यह सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा।



















    Related posts:

    1. Punjab News: इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम अपनाने वाला लुधियाना पंजाब का बना तीसरा शहर
    2. Punjab News: पंजाब में गुटका साहिब की बेअदबी, सड़क पर बिखरे मिले अंग, लोगों में भारी रोष
    3. Punjab News: अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री मान
    Health Minister Milk Sampling Punjab Punjab News चेतावनी दो-दिवसीय पंजाब मिलावटखोरों मिल्क सैंपलिंग अभियान स्वास्थ्य मंत्री
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleInnocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने ‘मिस इंडिया नॉर्थ 2026’ यशिका शर्मा का किया भव्य स्वागत; संस्थान को अपनी पूर्व छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व
    Next Article Punjab News: शुक्राना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब में टेका माथा
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: शुक्राना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब में टेका माथा

    8 May, 2026

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने ‘मिस इंडिया नॉर्थ 2026’ यशिका शर्मा का किया भव्य स्वागत; संस्थान को अपनी पूर्व छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व

    8 May, 2026

    Jalandhar News: UIDAI ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित

    8 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    एजुकेशन

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने ‘मिस इंडिया नॉर्थ 2026’ यशिका शर्मा का किया भव्य स्वागत; संस्थान को अपनी पूर्व छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व

    By Mansi Jaiswal8 May, 20260

    Jalandhar News: UIDAI ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित

    DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस

    Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा और सरदूलगढ़ में की ‘शुक्राना यात्रा’, कहा- पंजाब की जीवन रेखा को पुनर्जीवित किया जा रहा

    Punjab News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को किया सस्पैंड, जाने वजह

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.