Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Firing News: फिलीपींस में बीच सड़क गोलियों से भूना पंजाबी युवक, फाइनेंस का था कारोबार

    Firing News: फिलीपींस में बीच सड़क गोलियों से भूना पंजाबी युवक, फाइनेंस का था कारोबार

    Daily SamvadBy Daily Samvad10 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Firing News: फिलीपींस में बीच सड़क गोलियों से भूना पंजाबी युवक, फाइनेंस का था कारोबार
    Punjabi Man Shot Dead In Philippines
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर/मनीला। Firing News: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव दौलतपुरा निवासी एक पंजाबी युवक की फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मनीला (Manila) में रहकर फाइनेंस का कारोबार करता था। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

    जानकारी के अनुसार, यह वारदात 8 मई को उस समय हुई जब रणजीत सिंह अपने काम के सिलसिले में बाइक पर बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसका पीछा किया और अचानक उस पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से रणजीत सिंह के सिर के पीछे गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Firing
    Firing

    गोलियों के पांच खोल बरामद किए

    फिलीपींस पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से गोलियों के पांच खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस को शक है कि हत्या का संबंध रणजीत सिंह के फाइनेंस कारोबार से हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह की उम्र करीब 39 से 40 वर्ष के बीच थी। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई साल पहले फिलीपींस गया था। वहां वह अपने बड़े भाई के साथ छोटे स्तर पर फाइनेंस और कर्ज देने का कारोबार करता था। जानकारी के अनुसार, हाल ही में कुछ लोगों के साथ कर्ज वसूली को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उस पर हमला किया गया।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के समय रणजीत का बड़ा भाई गांव दौलतपुरा आया हुआ था और रणजीत अकेले ही कारोबार संभाल रहा था। रणजीत सिंह अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कर्ज वसूली के दौरान कई बार लोगों के साथ विवाद हो जाता था। कुछ लोग समय पर पैसे नहीं लौटाते थे, जिससे तनाव की स्थिति बन जाती थी। फिलीपींस की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में भी पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार हमलावरों की तलाश जारी है।

     



















    Related posts:

    1. Jalandhar News: जालंधर पहुंची ‘शुक्राना यात्रा’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों का धन्यवाद किया
    2. Jalandhar News: UIDAI ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित
    3. Punjab News: पंजाब भर में चलाया दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान; स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को दी चेतावनी
    4. Punjab News: पंजाब में भीड़ ने स्नैचर समझकर युवकों को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Dead Finance Business Firing Jalandhar News Manila Philippines Philippines News Punjab News Punjabi man shot कारोबारी गोली मारी पंजाब फिलीपींस रिकवरी हत्या
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर में कार-स्कूटर की टक्कर, हादसे में पूर्व सरपंच के बेटे की मौत
    Next Article Punjab News: लड़की देखने जाने से पहले घर में मातम, चंडीगढ़ के जंगल में मिला युवक का शव
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: लड़की देखने जाने से पहले घर में मातम, चंडीगढ़ के जंगल में मिला युवक का शव

    10 May, 2026

    Jalandhar News: जालंधर में कार-स्कूटर की टक्कर, हादसे में पूर्व सरपंच के बेटे की मौत

    10 May, 2026

    Jalandhar News: जालंधर के शास्त्री मार्केट में आप नेताओं का धरना, कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के खिलाफ की नारेबाजी

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Jalandhar News: जालंधर में कार-स्कूटर की टक्कर, हादसे में पूर्व सरपंच के बेटे की मौत

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Jalandhar News: जालंधर के शास्त्री मार्केट में आप नेताओं का धरना, कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के खिलाफ की नारेबाजी

    Vijay Thalapathy: अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय, CM बनते ही जनता को दी बड़ी सौगात; शपथ के दौरान राज्यपाल ने की टोकाटाकी

    Punjab News: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की रिमांड

    Haryana: पांच IAS अधिकारियों से अब CBI करेगी पूछताछ, ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.