डेली संवाद, चंडीगढ़। Sanjeev Arora: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने अपनी अरेस्ट और रिमांड को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर आज सुनवाई हुई। लेकिन अरोड़ा कोई राहत फिलहाल नहीं मिली है। अब मामले की अगली 14 मई को होगी।
7 दिनों की रिमांड
बता दे कि ED ने अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी के बाद उन्हें शाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दिन ही उन्हें गुरुग्राम की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने 7 दिनों की रिमांड मंजूर की, जो 16 मई तक प्रभावी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यह मामला 100 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी GST बिल और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED का आरोप है कि अरोड़ा की कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ ने दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से मोबाइल फोन की खरीद दिखाई। इन फर्जी इनवॉइस के जरिए करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और GST रिफंड अवैध रूप से प्राप्त किया गया।










