डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने गुरुग्राम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 2 करोड़ 86 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक प्रभावी और सुलभ बनाना है।
मंत्री आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और तेज शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना था कि यह पहल आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इन परियोजनाओं के तहत अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नये उपकरण, आधुनिक सुविधाएं और सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रयास स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य जरूरतों को तेजी से पूरा करने और अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने में सहायक होगा।










