डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में जेल से तीन कैदियों के भागने का मामला सामने आया है। खबर है कि सेंट्रल जेल पटियाला से तीन कैदी भाग गए है जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में केंद्रीय जेल पटियाला से 3 कैदी फरार हो गए है। बताया जा रहा है कि तीनों कैदी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे और उनका संबंध अमृतसर से बताया जा रहा है।
दो फरार कैदी गिरफ्तार
हालांकि पुलिस ने दो फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस अति सुरक्षित माने जाने वाली जेल से कैदियों की फरारी से जेल सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी जेल मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर, पटियाला पुलिस ने इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस की ओर से दो कैदियों के पकड़े जाने की खबर है।










