डेली संवाद, संगरूर। Punjab Bus Accident: पंजाब (Punjab) में सवारियों से भरी बस के साथ भीषण हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला संगरूर (Sangrur) के घग्गा इलाके में जम्मू से राजस्थान जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए है।
जम्मू से राजस्थान जा रही थी बस
घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस जम्मू से राजस्थान के सीकर जा रही थी। जब बस घग्गा क्षेत्र में पहुंची, तो चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
तेज रफ्तार बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा टूट गया और बस बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे फंस गए और खिड़कियों के शीशे टूटने से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बस से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया। वहीं इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।










