डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं बच्चों को घर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, DAV स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन व एक अन्य स्कूल शामिल है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
धमकी मिलने के बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूल को खाली करवाया और स्कूल में जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि स्कूल में उस समय परीक्षा चल रही थी। धमकी का पता चलते ही पेरेंट्स में हड़कंप मच गया।










