Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी, इलाके में तनाव, सिख संगत और निहंग सिंहों ने किया प्रदर्शन

    Jalandhar News: जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी, इलाके में तनाव, सिख संगत और निहंग सिंहों ने किया प्रदर्शन

    Daily SamvadBy Daily Samvad19 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी, इलाके में तनाव, सिख संगत और निहंग सिंहों ने किया प्रदर्शन
    Jalandhar Guthka Sahib Disrespect
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर शहर के राजा गार्डन इलाके में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिख संगत, निहंग सिंह जत्थेबंदियां और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर भारी रोष देखने को मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया गया।

    जानकारी के अनुसार यह घटना जालंधर (Jalandhar) के बस्ती बावा खेल के इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के मुताबिक राजा गार्डन इलाके में श्री गुटका साहिब के अंग (पन्ने) बिखरे हुए मिले, जो मिट्टी में सने हुए थे। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई।

    भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश

    लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल खराब करने और आपसी भाईचारा बिगाड़ने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस और पीसीआर टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और धार्मिक सामग्री को पूरे सम्मान के साथ कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे निहंग सिंहों ने इस मामले पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार बेअदबी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही।

    धर्म का अपमान सहन नहीं

    निहंग सिंहों ने चेतावनी देते हुए कहा कि धर्म के अपमान को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं सिख जत्थेबंदियों और लकी खालसा समेत अन्य नौजवान संगठनों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।



















    Related posts:

    1. Jalandhar: जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, लगातार 4 घंटे नहीं आएगी बिजली
    2. Punjab News: जालंधर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत कई अफसरों को ED ने किया तलब, अधिकारियों में मचा हड़कंप
    Beadbi Case Punjab CCTV Investigation Gutka Sahib Beadbi Jalandhar News Jalandhar Police Nihang Singh Protest Punjab Crime News Punjab Latest News Punjab News Punjab Protest Raja Garden Jalandhar Religious Sentiment Sikh Community News Sikh Sangat आरोपियों की गिरफ्तारी गुटका साहिब बेअदबी जालंधर न्यूज जालंधर पुलिस धार्मिक भावनाएं निहंग सिंह पंजाब क्राइम न्यूज़ पंजाब ताजा खबर पंजाब समाचार प्रदर्शन बेअदबी मामला राजा गार्डन सिख संगत सिख समुदाय
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePetrol-Diesel Price Hike: पांच दिनों में दूसरी बार बढ़े डीजल-पेट्रोल के रेट, 100 के पार हुआ पेट्रोल
    Next Article Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, 4 युवकों की मौत
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप आयोजित

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.