Holiday News: लगातार 4 दिन छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-बैंक और दफ्तर

Muskaan Dogra
2 Min Read
Holiday News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जयपुर। Holiday News: जब से नवंबर का महीना शुरू हुआ है जब से बच्चों को मौज लगी हुई है क्योंकि इस महीने बहुत छुट्टियां आ रही है। इसी बीच बच्चों के लिए खुशी की खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

अगर आप आगे कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो ये दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद होने जा रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में इकट्ठी छुट्टियां आने वाले है। बता दें कि राजधानी रायपुर (Raipur) के दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को चुनाव होना है।

13 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी

उपचुनाव के तहत मतदान दिवस के पूर्व यानी 12 नवंबर को मतदान केन्द्र वाले शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय पर लागू नहीं है। वहीं 13 नवंबर को रायपुर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

14 नवंबर को बाल दिवस

14 नवंबर को स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन ज्यादातर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, पिकनिक आदि का प्लान बनाया जाता है। कुछ स्कूलों में फुल डे मस्ती होती है तो कुछ में हाफ डे क्लासेस लगती हैं। वहीं, कई स्कूलों में इस अवसर पर छुट्टी दे दी जाती है।

15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक देव की जयंती है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व भी है। इस दिन भी कुछ राज्यों में सरकारी छुट्टी है। स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद (Holiday) रहने वाले हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *