डेली संवाद, कनाडा। Canada News: भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच ट्रूडो सरकार विजिटर वीजा (Visitor Visa) नियमों में बड़े बदलाव कर रही है। पहले स्टूडेंट वीजा (Student Visa) और अब विजिटर वीजा के नियम बदल गए हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद
जिस कारण पंजाबियों को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में पंजाबियों (Punjabi In Canada) का कनाडा में बसने का सपना अधूरा रह जाएगा। बता दे कि कनाडा (Canada) में बड़ी मात्रा में पंजाबी बसते है। आपको बता दें कि कनाडा सरकार (Canada Government) ने दस साल के विजिटर वीजा में बदलाव किया है।

इसके बंद होने से लोगों को अब केवल एक महीने का विजिटर वीजा मिलेगा और एक महीने बाद कनाडा से वापस लौटना होगा। दस साल का विजिटर वीजा खत्म होने से पंजाबियों पर ज्यादा असर पड़ेगा। जारी हुए आंकड़ों के अनुसार साल 2023 की में 12 लाख वीजा मिले, जिनमें से 55 फीसदी पंजाबियों थे।

साल 2023 की बात करें तो 12 लाख वीजा मिले, जिनमें से 55 फीसदी पंजाबियों के थे अगर हर साल की बात करें तो पंजाब से छह से सात लाख लोग विजिटर वीजा लेते हैं। ऐसे में 10 साल का विजिटर वीजा खत्म होने से पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है।









