डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab) समेत देश के कई राज्यों मेें प्रचंड गर्मी जारी है। पंजाब में अब ऊमस भरी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। नमी बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी देखने को मिली है, लेकिन अभी भी पंजाब का तापमान 5.3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आंधी व तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में आज लू को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन सुबह से ही पंजाब में हवा ना चलने से वैक्यूअम बनता जा रहा है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने आज राज्य भर में येलो अलर्ट जारी किया है।
चलेंगी तेज हवाएं
अनुमान है कि वैक्यूअम की स्थिति के बीच तेज हवाएं चलेंगी। जिनकी रफ्तार 40 किमी तक पहुंच सकती है। ये स्थिति अगले दिन यानी कि गुरुवार तक रहने का अनुमान है। अगर तेज हवाएं चलती हैं या बारिश होती है तो पंजाब के लिए ये गर्मी से बढ़ी राहत होगी। तापमान में भी गिरावट आएगी और गर्मी से भी हलकी राहत मिलेगी।
इस दिन से सामान्य होगी स्थिति
20 जून को भी पंजाब में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी है। लेकिन 21 जून से पंजाब में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। लू से भी राहत मिलेगी, वहीं तापमान भी 40 डिग्री या उससे नीचे पहुंच सकता है।
इस दिन पंजाब पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मध्य भारत गुजरात की तरफ मानसून सामान्य स्थिति से बढ़ रहा है, लेकिन मध्य व नार्थ-ईस्ट राज्यों की बात करें तो वहां मानसून की रफ्तार काफी धीमी है। आने वाले समय में मानसून अपनी सामान्य स्थिति में आता है तो पंजाब में 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है।
पंजाब के शहरों का तापमान
अमृतसर- बीते मंगलवार शाम अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।
जालंधर- बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 1.1 डिग्री कम था।
लुधियाना- शहर का बीते दिन अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। हो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक आंका गया गया। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया।
पटियाला- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 43.8 डिग्री आंका गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मोहाली- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिन 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया।