डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिससे नगर निगम के अधिकारियों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि आज सुबह नगर निगम के सुपरिंटैंडेंट भूपिंदर सिंह को घर में हार्ट अटैक आया, फिर उन्होंने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
नगर निगम के प्राप्रटी टैक्स और लीगल ब्रांच के सुपरिंटैंडैंट भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अधिकारियों के मुताबिक आज सुबह वह दफ्तर के लिए तैयार हो रहे थे कि उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
भावभीनी श्रद्धांजलि
भूपिंदर सिंह के निधन से नगर निगम में शोक की लहर है। शहर के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। डेली संवाद परिवार की तरफ से भूपिंदर सिंह की श्रद्धांजलि।