Jharkhand Election Results: झारखंड में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना चुनाव जीतीं, झामुमो की सरकार बनना तय, 56 सीटों पर बढ़त

Daily Samvad
2 Min Read
Jharkhand Election Results 2024 LIVE Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रांची। Jharkhand Election Results: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) के रुझानों में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

भाजपा (BJP) गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बेटों की फोटो शेयर की और लिखा- मेरी ताकत। पत्नी कल्पना गांडेय सीट पर 12 हजार वोटों से पिछड़ने के बावजूद जीत गईं।

HEMANT-SERON
HEMANT-SERON

प्रदेश में 68% वोटिंग

राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE Update
Jharkhand Election Results 2024 LIVE Update

झारखंड में पार्टी वाइज रिजल्ट/रुझान

पार्टीआगेजीतेकुल
झामुमो+292756
झामुमो171734
राजद314
कांग्रेस9716
अन्य सहयोगी112
भाजपा+18824
भाजपा16521
AJSU101
जद-यू101
अन्य सहयोगी011

गांडेय से झामुमो प्रत्याशी और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि गांडेय की जनता ने एक बेटी की तरह मुझे प्यार दिया। इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। सबका प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे, यही प्रार्थना है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *