EPFO New Rule: EPFO के मेंबर्स को मिली सुविधा, नए नियम हुए लागू

Daily Samvad
3 Min Read
EPFO New Rule
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 23 Nov 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। EPFO New Rule: ईपीएफओ इन्वेस्टमेंट के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने प्रोविडेंट फंड (Provident Fund-PPF) के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के लागू होने के बाद क्लेम प्रोसेस, क्लेम ट्रैक करना और पासबुक चेक करने का तरीका आसान हो गया है। इस नियम के लागू होने के बाद ईपीएफ मेंबर्स को काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने आधार पेमेंट ब्रिज और 100% बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को लागू करने के लिए निर्देश जारी कर दिये हैं। इस निर्देश के बाद नियोक्ताओं और कर्मचारियों को रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ELI) योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना की घोषणा केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई थी। नए नियमों का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को 30 नवंबर 2024 से पहले एक जरूरी काम निपटाना होगा।

EPFO New Rule: EPFO के मेंबर्स को मिली सुविधा, नए नियम हुए लागू

सुविधा का लाभ उठाने में आसानी

नए कर्मचारियों के साथ पुराने कर्मचारियों को भी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करना होगा। इसके लिए उन्हें आधार बेस्ड OTP प्रोसेस के जरिये यूएएन को एक्टिवेट करना होगा। UAN एक्टिव होने के बाद ईपीएफओ मेंबर को सभी ऑनलाइन सर्विस सुविधा का लाभ उठाने में आसानी होगी। जी हां, UAN के एक्टिव होने के बाद नीचे बताए गए सर्विस का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं-

  • प्रॉविडेंट फंड अकाउंट को मैनेज करना
  • PF पासबुक शो और डाउनलोड करना
  • ऑनलाइन क्लेम सबमिट करना
  • पर्सनल डिटेल्स अपडेट करना
  • क्लेम को ट्रैक करना

अब मेंबर ईपीएफओ की 24/7 सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब उन्हें ईपीएफओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी।

कैसे एक्टिव करें UAN?

  • सबसे पहले ईपीएओ पोर्टल पर जाएं।
  • यहां Activate UAN के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद UAN, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब आधार OTP वेरिफिकेशन को एक्सेप्ट करें और फिर ओटीपी को दर्ज करें।
  • UAN एक्टिव होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पासवर्ड आ जाएगा।
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *