Holiday News: पंजाब में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर सरकार का बड़ा आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Holiday News: पंजाब में स्कूलों (School) को लेकर आदेश जारी किए है। दरअसल, पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी फरवरी और मार्च में होने वाली 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam) की तैयारी के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

इस आदेश में विशेष रूप से कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव और विदेश यात्रा की छुट्टियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि किसी भी अध्यापक या अन्य कर्मी को परीक्षाओं के मद्देनजर किसी तरह की विदेशी छुट्टी या चाइल्ड केयर लीव नहीं मिलेगी।

Holiday News: पंजाब में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर सरकार का बड़ा आदेश

बोर्ड के साथ प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित

सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब के अनुसार आगामी परीक्षा सत्र में बोर्ड के साथ साथ प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं से पहले बच्चों की पढ़ाई की रिवीजन पर जोर दिया जाएगा। पत्र के मुताबिक विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए पूरी तैयारी हो सके और उन्हें सही दिशा-निर्देश प्राप्त हों। शिक्षा विभाग ने आदेश दिए हैं कि दिसम्बर, जनवरी और फरवरी में चाइल्ड केयर लीव और विदेश यात्रा की छुट्टियां नहीं दी जाएंगी।

इन महीनों में बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि इस समय प्री-बोर्ड परीक्षा और बोर्ड परीक्षा की तैयारी हो रही होगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि इन महीनों में बच्चों की पढ़ाई में कोई विघ्न नहीं आना चाहिए और इसलिए चाइल्ड केयर लीव और विदेश यात्रा की छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में ही दी जाएंगी।

तैयारी में कोई विघ्न न आए

इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन कर्मचारियों ने ग्रीष्मकालीन या शीतकालीन अवकाश के दौरान विदेश यात्रा के लिए छुट्टी की अप्लाई की है, उन्हें अपनी छुट्टियों के लिए स्वीकृति प्राप्त करने के लिए विभाग से संपर्क करना होगा।

exam
exam

पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव, स्कूल शिक्षा पंजाब, द्वारा जारी किए गए इस आदेश को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तक भेज दिया गया है जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा, ताकि कर्मचारियों की छुट्टियों पर पूरी निगरानी रखी जा सके और परीक्षाओं की तैयारी में कोई भी विघ्न न आए।

इस परिस्थिति में मिलेगी छुट्टी

यदि किसी कर्मचारी के बच्चे की आयु 3 साल से कम है या वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो ऐसे कर्मचारी को चाइल्ड केयर लीव मिल सकती है।

इसके लिए उन्हें सिविल सर्जन से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। विदेश यात्रा की छुट्टियां भी केवल विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में दी जाएंगी और इसका निर्णय मुख्य दफ्तर द्वारा लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *