Jalandhar News: जालंधर के इस इलाके में गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल, पुलिस ने इस नेता को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर (Jalandhar) के गांव में एक मौजूदा सरपंच ने पुरानी रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली (Firing) मार दी। छाती पर गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का इलाज जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

जानकारी के मुताबिक थाना भोगपुर (Bhogpur) की पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी काला बकरा गांव के सरपंच दविंदर सिंह मेंटा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Firing in Jalandhar
Firing in Jalandhar

तलविंदर सिंह को लगी गोली

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि जख्मी व्यक्ति की पहचान गांव काला बकरा के रहने वाले तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। तलविंदर की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे उसका लाइसेंसी हथियार और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Davinder Singh Menta
Davinder Singh Menta

डीएसपी कुलवंत सिंह ने आगे कहा- रात में दोनों पक्ष हुल्लड़बाजी करते हुए आमने सामने हो गए। रात करीब साढ़े 8 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें सरपंच ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली उसकी छाती में लगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *