मलोट। Punjab News: पंजाब के मलोट से बड़ी खबर है। मलोट के गांव बाम में दीवार के विवाद को लेकर गोलियां चल गई। मामूली बात से शुरू बहस खूनी भिंड़ंत में बदल गई। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। गांव में गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के हरदीप सिंह (25 वर्ष) ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जान गंवाने वालों में 75 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र लाल सिंह व करीब 60 वर्षीय मिट्ठू सिंह पुत्र ठाणा सिंह शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। हालांकि हत्याओं को अंजाम देने के बाद हरदीप सिंह मौके से फरार हो गया है। जरनैल और मिट्ठू सिंह दोनों मजदूरी करते थे। वहीं, हरदीप बढ़ई का काम करता है। घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।