डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल और MLA रमन अरोड़ा ने नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को करारा झटका दिया है। जहां कुछ दिन पहले डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी समेत चार कांग्रेसी पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा कर हलचल तेज कर दी थी। वहीं आज पार्षद वीरेश मिंटू, पार्षद श्वेता धीर, पार्षद संघा, पार्षद अनीता सहित कई नेताओं ने भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के चलते आज सर्किट हाउस में की गई मीटिंग ने भाजपा को झटका देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कई नेताओं को आप में शामिल करवाया है। इनमें अमित संधा और उनकी पत्नी, विरेश मिंटू व उनकी पत्नी, विनीत धीर और उनकी पत्नी, प्रभदयाल और उनकी पत्नी अनीता शामिल है। इसके अलावा सौरभ सेठ और उनकी पत्नी कविता सेठ भी आप में शामिल हुई हैं। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी व अन्य मौजूद थे।
पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद
https://youtu.be/GrHrCYacqiI