Punjab News: कबड्डी टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीमों के ट्रायल 26 दिसंबर को

Daily Samvad
2 Min Read
Kabaddi game
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विसेज कबड्डी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट (Kabaddi Tournament) 3 से 8 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पंजाब की पुरुष एवं महिला कबड्डी (Kabaddi) टीमों के ट्रायल 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे पटियाला (Patiala) के पोलो ग्राउंड में होंगे।

NOC
NOC

NOC प्राप्त करने के बाद भाग ले सकते

खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल केवल उन सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं जो अपने विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के बाद ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

इसमें भाग लेने वाले कर्मचारी सुरक्षा सेवाओं, केंद्रीय पुलिस संगठनों या ठेके/दिहाड़ी पर कार्यरत कर्मचारियों से नहीं होने चाहिए। साथ ही, नए भर्ती किए गए कर्मचारी, जिन्होंने 6 महीने से कम नियमित सेवा करते हों, को छोड़ कर शेष विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी रेगुलर अपने विभागों से एनओसी प्राप्त करने के पश्चात ही भाग ले सकते हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा, ठहरने और खाने-पीने का खर्च स्वयं वहन करना होगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *