Punjab News: पंजाब बंद को लेकर बड़ी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Shop Close
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब बंद (Punjab Band) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खनौरी बॉर्डर (Khanauri Border) पर 30 दिन से मरणन्नत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मैडीकल ट्रीटमेंट लेने से साफ इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र पर किसानों की मांगें स्वीकार करने का दबाव बनाए और वे खुद अपने मरणव्रत को किसानों की मांगें स्वीकार किए जाने तक जारी रखेंगे। डाक्टरों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल का चैकअप करने के बाद बताया कि डल्लेवाल की हालत बहुत चिंताजनक बनी हुई है।

Farmer Protest
Farmer Protest

रोष मोदी तक पहुंचाया जा सके

किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी डल्लेवाल के मरणव्रत के समर्थन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। शंभू व खनौरी मोर्चा के चल रहे संघर्ष के कन्वीनर सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 30 दिसम्बर को पंजाब बंद के आह्वान की तैयारियां आज से शुरू हो रही है।

आज यानी 26 दिसंबर को इस संबंधित अहम बैठक की जाएगी। 27 दिसम्बर को किसान समूचे पंजाब के बाजारों में पैदल जाकर जागरूकता मुहिम चलाएंगे ताकि पंजाब को बंद करके यह रोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जा सके।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

किसान नेताओं ने किया निवेदन

किसान नेताओं ने कहा कि आज आंदोलन देश स्तर पर पहुंच बना चुका है तथा देश भर में आज आंदोलन की हिमायत में कैंडल मार्च किए जा रहे हैं। 27 दिसम्बर को गांवों, कस्बों व बड़े शहरों में किसानों, मजदूरों द्वारा पैदल यात्रा करके दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों, शैक्षणिक संस्थान आदि को बंद का समर्थन देने के लिए निवेदन किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *