डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पूर्व मंत्री भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि सुंदर शाम को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्री फौजा सिंह सारारी की वायरल हो रही ऑडियो के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहे हैं। इसपर मुख्यमंत्री मान जरूर जवाब दें।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
पंजाब सरकार के मंत्री फौजा सिंह सारारी को भी विजिलेंस गिरफ्तार करे। अश्विनी शर्मा का कहना है कि सीएम पंजाब को लूटने में लगे पंजाब सरकार के विधायकों और मंत्रियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। अश्विनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान पंजाब में केवल मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में बैठे हैं लेकिन सरकार अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा द्वारा चलाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
SYL के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि उनके पास इस मुद्दे का समाधान है लेकिन अब आप चुप क्यों हैं। अश्विनी शर्मा ने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था जैसी कोई बात नहीं है, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन गैंगस्टरों के मामले में सरकार खामोश है। पराली के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के किसानों को 2500 रुपये प्रति एकड़ देने का वादा किया था।
कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0