Jalandhar News: जालंधर में RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने सील की अवैध दुकानें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) के बाद निगम अफसर फिर से हरकत में आ गए हैं। नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश पर निगम टीम ने भार्गव कैंप मेन बाजार में अवैध तरीके से बनाई गई दुकानों को सील कर दिया। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने निगम कमिश्नर गौतम जैन से शिकायत की थी कि भार्गव कैंप मेन बाजार में अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही है। छाबड़ा की शिकायत के बाद निगम कमिश्नर ने जांच के लिए एमटीपी को आदेश दिया था।

Gautam-Jain-IAS
Gautam-Jain-IAS

कमिश्नर के आदेश पर एक्शन

एमटीपी के आदेश पर एटीपी और इंस्पैक्टर ने जांच में पाया कि दुकानें अवैध तरीके से बनाई गई है। इसके बाद निगम कमिश्नर ने दुकानों को सील करने का आदेश दिया। एटीपी और इंस्पैक्टर की टीम ने अवैध दुकानों को सील कर दिया।



















Leave a Comment