Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 28 December 2024: आज 28 दिसंबर 2024 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, वर्ष 2024 का अंतिम शनिवार 28 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातक परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आपका दिन सामान्य ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभ अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद विवाद में न उलझे। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करे। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगो से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आपके पुराने रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगो को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कही बाहर न जाएं। किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। अधिक की वजह से मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करना पड सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगो के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया क्षेत्र आपको मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी राशि धन उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मन मुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद विवाद में न उलझे। नही तो मान अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत, इन राशियों के लोग शुरू कर सकते हैं नया काम, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप थोड़ा संभलकर कर रहे। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद विवाद से दूर रहें। परिवार समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *