Jalandhar News: जालंधर में गोली मारकर दो युवकों की हत्या, इलाके में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिनकी हत्या की गई, ये युवक एक दोस्त के घर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी आया और सोते हुए युवकों को गोलियां मार दी। इसके बाद से आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के रामा मंडी थाने की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची हुई है। FSL टीम भी मौके पर आकर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

Firing
Firing

मन्ना ने गोलियां मारी

मृतकों की पहचान मोता सिंह नगर के रहने वाले शिव और बस्ती शेख में रहने वाले विनय तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि इन युवकों को मिट्‌ठापुर के रहने वाले युवक मन्ना ने गोलियां मारी हैं। अभी मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, घटना जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास हुई। दोनों युवक अपने दोस्त के घर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी मन्ना आया और सोते समय उन्हें गोली मारकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि मृतक दोनों युवक थाना डिवीजन नंबर-6 में दर्ज एक मामले में वांछित थे।

Jalandhar News: जालंधर में गोली मारकर दो युवकों की हत्या, इलाके में दहशत

CIA स्टाफ की टीम भी जांच में जुटी

रामा मंडी थाना पुलिस के साथ जालंधर CIA स्टाफ की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। अब तक की जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। आरोपी मन्ना की तलाश में अलग-अलग टीमें छापे मार रही हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *