Jalandhar News: जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयानक हादसा, वाहन की चपेट में आया व्यक्ति

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (Jalandhar) पर एक गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना मकसूदां थाने की पुलिस (Police) को दी और ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी देते ए.एस.आई. राजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें तुरंत सूचना मिली कि एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और वाहन मौके से फरार हो गया है।

Dead body lying on the highway after the accident in Jalandhar.
Dead body lying on the highway after the accident in Jalandhar.

शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए और वाहन उनके ऊपर से गुजरते रहे।

मृतक की पहचान के लिए क्षेत्र के प्रमुख लोगों को बुलाया गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। ए.एस.आई. राजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रख दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *