Punjab News: पंजाब में ज्वेलरी शॉप पर लूट, CCTV में कैद सारी घटना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 19 Jan 2025

डेली संवाद, अजनाला। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) के अजनाला क्षेत्र में एक ज्वैलर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती शहर अजनाला में दीपक ज्वैलर्स की दुकान पर सरेआम दिन-दहाड़े डकैती (Loot) का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

दुकान मालिक कुलदीप सिंह उर्फ दीपक रायपुर ने बताया कि जब लूट हुई उस समय मेरी दुकान पर सोने के जेवरात पालिश करवाने के लिए आए 2 व्यक्ति मौजूद थे।

CCTV
CCTV

कैमरे की फुटेज जांच की जा रही

इस दौरान 1:45 के करीब अचानक सफेद रंग के क्रेटा गाड़ी से दो व्यक्ति उतर कर दुकान के अंदर आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे और उनमें से एक ने पिस्तौल की नोक पर मेरे साथ दुकान में बैठे दोनों व्यक्तियों को दुकान के पीछे बने केबिन में बंद कर दिया और अपने साथी की मदद से पालिश होने के लिए आए करीब 12 तोले सोने के जेवरात, करीब 6 किलो चांदी और 50 हजार की नकदी इकट्ठी कर ले गए।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे सब डिवीजन अजनाला के डी.एस.पी. गुरिंद्र सिंह ने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज चैक कर जांच की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *