Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का बड़ा एक्शन, 4.50 करोड़ के प्रस्ताव पर रोक, कहा- प्रोजैक्ट रिव्यू होगा, फिजूलखर्च बर्दाश्त नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
कांग्रेस नेता सुदेश विज ने मेयर वनीत धीर को मैमोरंडम सौंपा
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने आज बड़ा फैसला लेते हुए 4.50 करोड़ रुपए के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को लंबित कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सौंदर्यीकरण के कामों की समीक्षा की जाएगी, इसके बाद नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर टैंडर लगाएं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जालंधर (Jalandhar) के सौंदर्यीकरण के काम को लेकर कांग्रेस नेता सुदेश विज ने आज मेयर वनीत धीर को मैमोरंडम सौंपा। उन्होंने महावीर मार्ग पर 4.50 करोड़ रुपए से होने वाले सौंदर्यीकरण को फिजूलखर्ची बताया। उन्होंने कहा इनती बड़ी रकम से शहर की दो इमारतों को सजाना गलत है। उन्होंने मेयर से मांग की इस काम की समीक्षा होनी चाहिए।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

कामों की समीक्षा करेंगे

मेयर वनीत धीर ने कहा है कि महावीर मार्ग समेत इस रकम से होने वाली कामों को फिलहाल रोक दिया गया है। इसकी समीक्षा की जाएगी। जहां जरूरत होगी, सौंदर्यीकरण का काम वहां कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट की समीक्षा कर के दोबारा टेंडर होगा।

आपको बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों ने 4.50 करोड़ रुपए से महावीर मार्ग में लगे सैंट्रल वर्ज की स्ट्रीट लाइट पोल और नगर निगम कांप्लैक्स व पंजाब प्रेस क्लब की इमारत पर लाइटों से सजाने का प्रस्ताव बनाया था। इस काम पर अब मेयर ने रोक लगा दी है।

पढ़ें सुदेश विज का मैमोरंडम

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का बड़ा एक्शन, 4.50 करोड़ के प्रस्ताव पर रोक, कहा- प्रोजैक्ट रिव्यू होगा, फिजूलखर्च बर्दाश्त नहीं
Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का बड़ा एक्शन, 4.50 करोड़ के प्रस्ताव पर रोक, कहा- प्रोजैक्ट रिव्यू होगा, फिजूलखर्च बर्दाश्त नहीं
Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का बड़ा एक्शन, 4.50 करोड़ के प्रस्ताव पर रोक, कहा- प्रोजैक्ट रिव्यू होगा, फिजूलखर्च बर्दाश्त नहीं

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *