डेली संवाद, नई दिल्ली। iNCOVACC: 23 दिसंबर 2022 को केंद्र सरकार की तरफ से भारत बॉयोटेक की नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गयी थी। अब कोरोना से निपटने के लिए भारत ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में बनी पहली इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन लॉन्च कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और साइंस-टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को दुनिया की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन iNCOVACC को लॉन्च किया। इस कोवैक्सिन को बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे वशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर बनाया है। इसे पहले BBV 154 दिया गया था।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लगाई जाएगी। दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए में लगवाई जा सकेगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसके लिए 800 रुपए चुकाने होंगे। इस वैक्सीन के लिए Cowin पोर्टल से ही बुकिंग होगी।