Mahakumbh: महाकुंभ में मची भगदड़, कई लोगों की मौत, अनेकों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद, शाही स्नान रद्द

Daily Samvad
4 Min Read
Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाकुंभ से डेली संवाद के लिए मानसी जायसवाल की रिपोर्ट। Mahakumbh Stampede LIVE Updates: महाकुंभ प्रयागराज (Prayagraj Maha Kumbh) में भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

प्रयागराज (Prayagraj) में दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ। प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इसमें 17 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी।

Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Mahakumbh Stampede LIVE Updates

मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया।

Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Mahakumbh Stampede LIVE Updates

NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया

हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर की सीमा वाले सभी जिलों में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है।

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।

Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Mahakumbh Stampede LIVE Updates

घटना से बहुत दुखी

उधर, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे। जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं।

उन्होंने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए।

Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Mahakumbh Stampede LIVE Updates

भगदड़ में सैकड़ों लोग लापता

महाकुंभ की भगदड़ में सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं। खोया पाया केंद्रों पर घरवाले अपनों को खोज रहे। केंद्र पर मौजूद कर्मी ने बताया- अब तक ढाई हजार शिकायत आ चुकी है, लेकिन ज्यादातर खोने वाले मिल जा रहे हैं।

पंजाब के जालंधर से संगम नगरी पहुंचे श्रद्धालु दीनानाथ प्रधान, सुखदेव वशिष्ठ, सोमदत्त कालिया, संजीव शर्मा, संजय कोछड़, विनोद जायसवाल व अन्य ने बताया कि वे सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।

Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Mahakumbh Stampede LIVE Updates
Mahakumbh Stampede LIVE Updates
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *