UP News: फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल

Daily Samvad
4 Min Read
फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेठी (राम मिश्रा)। UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) जिले की थाना मुसाफिरखाना पुलिस व स्वाट टीम ने यूपी पुलिस (UP Police) की वर्दी पहने हुए एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस की वर्दी, पुलिस का मोनोग्राम व स्टार आदि बरामद हुआ। फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवाश्यक विधिक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पुलिस (Police) के मुताबिक जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुसाफिरखाना थाना में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार दीक्षित व उनकी टीम क्षेत्र में देखभाल व वाहनों की चेकिंग के लिये भ्रमण पर थे तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए है जो स्थानीय थाने का नहीं है जो थाना क्षेत्र में कई दिनों से घूमकर वर्दी का रोब दिखा रहा है।

UP News: फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर एसआई राजेश कुमार दीक्षित ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच कर देखा गया तो एक व्यक्ति पी कैप लगाये हुए यूपी पुलिस की वर्दी में मौजूद था। पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े होने का कारण पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि वह कोदैली गांव जाना चाह रहा हैं साधन का इंतजार कर रहा हैं।

नियुक्ति के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि वह फतेहपुर जिले में नियुक्त है। पुलिस टीम ने थाने का नाम व पीएनओ नंबर पूछा तो आरोपी नहीं बता सका। शंका होने पर उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम प्रमोद कुमार पाण्डेय निवासी गांव- कोदैली थाना मुसाफिरखाना, अमेठी बताया। पुलिस की जामा तलाशी में फर्जी दारोगा के पास से यूपी पुलिस का आई कार्ड बरामद हुआ।

UP News: फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल

पुलिस वर्दी का सामान खरीदा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बीएससी तक पढ़ा है, उसकी महत्वाकांक्षा पुलिस में जाने की थी लेकिन वह भर्ती नहीं हो पाया। इसलिए पुलिस की वर्दी बनवायी और वर्दी में लगाने वाले सामान, स्टार, मोनोग्राम, बेल्ट, पी कैप, सीटी डोरी आदि यूपी पुलिस वर्दी का सामान खरीदा और पहनने लगा।

आरोपी ने अपने गांव व रिश्तेदारों में प्रचारित कर दिया कि उसकी नौकरी पुलिस में लग गयी है और ट्रेनिंग रायबरेली में हो रही है वह कमरा लेकर रायबरेली में रहने लगा। यूपी पुलिस में एसआई पद पर होने के नाम पर उसे दहेज के रूप में ससुराल पक्ष से एक ब्रेजा गाड़ी व 10 लाख रुपये भी मिले थे।

UP News: फर्जी दारोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर मचा रहा था भौकाल

वर्दी का नाजायज फायदा उठाने लगा

रोजगार का कोई साधन न होने के कारण व गृहस्थी चलाने के लिये वह वर्दी का नाजायज फायदा उठाने लगा। कानून का भय दिखाकर उसने भोले-भाले लोगों से काफी रुपये कमाये। पुलिस टीम ने आरोपी फर्जी दारोगा को थाना क्षेत्र के दादरा रेलवे क्रासिंग के पास से करीब साढ़े बारह बजे दिन में गिरफ्तार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *