Jalandhar News: जालंधर की मशहूर बेकरी से ठगी की कोशिश, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) की सबसे चर्चित बेकरी, लवली बेक स्टूडियो (Lovely Bake Studio) के साथ ठगी को कोशिश की गई। इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने उपकार नगर के रहने वाले वादिक श्रीवास्तव के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 319 (2) और आईटी एक्ट की धारा 62, 66 (डी) और 66 (ई) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए टेकनिकल ढंग से काम कर रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

Attempt to cheat Lovely Bake Studio in Jalandhar
Lovely Bake Studio in Jalandhar

आरोपी ने खुद को मालिक बताया

पुलिस को दिए गए बयानों में लवली बेक स्टूडियो के कर्मचारी वादिक श्रीवास्तव ने कहा कि, बीते दिन (1 फरवरी 2025 को) उन्हें एक फोन आया। जिसमें आरोपी ने उन्हें फोन कर खुद को लवली बेक स्टूडियो का मालिक बताया। आरोपी ने बातों में लगाकर उससे धोखाधड़ी करने की कोशिश की। इसके बाद उसने मामले की जानकारी मैनेजर को दी, जिस पर मैनेजर ने मालिकों को फर्जी कॉल की बाबत जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई।

सिटी पुलिस ने की टीम ने मामले की जांच के बाद शनिवार को रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि जिस नंबर से फन आया, उक्त नंबर कहां से ऑपरेट हो रहा था और किसके नाम पर उक्त फोन नंबर है। जांच के बाद जल्द आरोपी को पहचान कर ली जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *